{"_id":"69b846547555faa6dc0a0181","slug":"water-supply-disrupted-in-many-villages-due-to-pipe-burst-shravasti-news-c-104-1-slko1011-118718-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पाइप फटने से कई गांवों में ठप पड़ी जलापूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पाइप फटने से कई गांवों में ठप पड़ी जलापूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 16 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
करनपुर अज्ञाराम डीह गांव में बनी पानी टंकी।
विज्ञापन
गिरंट बाजार। केंद्र सरकार की जल जीवन मिशन योजना अनियमितताओं की भेंट चढ़ती नजर आ रही है। जिले के कुछ गांवों में कई महीनों से पाइपलाइन फटने और मरम्मत के अभाव से पेयजल की आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों के बार-बार शिकायत करने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर समस्या को अनदेखा कर रहे हैं। ऐसा तब है जब जल जीवन योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक घर तक पेयजल पहुंचाना है, लेकिन हकीकत इसके बिल्कुल विपरीत है।
हरिहरपुर कोठी
जगह-जगह फटी पाइप, छह माह से आपूर्ति बाधित
ग्राम पंचायत हरीहरपुर कोठी की मजरा करनपुर आज्ञाराम डीह में जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी की टंकी बनी है और संचालन शुरू किया गया था। लेकिन संचालन के बाद छह माह बाद पाइपलाइन जगह-जगह से फट गई और आपूर्ति ठप हो गई। जिसके बाद जिम्मेदारों ने पाइप सही कर जलापूर्ति शुरू करवाने की जहमत नहीं उठाई। ऐसा तब है जब इस टंकी से चार गांवों की लगभग पांच हजार की आबादी को पानी मिलना है। गांव निवासी मुन्ना सिंह, राम गोपाल, मुन्नवर अली आदि ने बताया कि पिछले छह महीनों से बोर के नल से पानी पी रहे हैं। योजना के तहत पाइप डालने में भ्रष्टाचार हुआ है, यही कारण है कि पाइप फट गई।
मुर्तिहा
आठ गांवों को तीन साल से नहीं मिला पानी
ग्राम पंचायत महरू मुर्तिहा के मजरा मुर्तिहा में भी चार साल पहले पानी की टंकी बनवाई गई थी। उसके बाद एक साल तक अच्छे से जलापूर्ति हुई। फिर पाइप के फ जाने से तीन साल से जलापूर्ति ठप है। ऐसा तब है जब पांच हजार की आबादी वाले आठ मजरों को पानी मिलना था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण के समय से ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब सबको परेशानी झेलनी पड़ रही है।
टंकियों के निर्माण व संचालन के संबंध में जांच करवाई जाएगी। जांच में लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
एसके राय, एसडीएम
Trending Videos