{"_id":"6a36e7c6e1aeffc3400760c6","slug":"youth-dies-in-accident-wife-and-daughter-injured-shravasti-news-c-104-1-slko1011-121014-2026-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: हादसे में युवक की मौत, पत्नी व बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: हादसे में युवक की मौत, पत्नी व बेटी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 21 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रावस्ती/गिलौला। बौद्ध परिपथ पर चेतियामुरार चौराहे के पास शुक्रवार रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई। बाइक सवार पत्नी व बेटी घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
बहराइच जिले के पयागपुर क्षेत्र की ग्राम पंचायत हड़वाकोबर निवासी नकुल सिंह (30) शुक्रवार शाम पत्नी मोनू सिंह (28) व दो वर्षीय बेटी बिट्टी के साथ रिश्तेदार के घर गए थे। वहां से रात में घर लौट रहे थे। चेतियामुरार चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक में टक्कर लग गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि नकुल की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी व बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों ने दोनों घायलों को सीएचसी गिलौला पहुंचा। गिलौला पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राहगीरों के मुताबिक नकुल ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि नकुल की पत्नी मोनू सिंह की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।