{"_id":"69bc470929f3772f0008b5fd","slug":"240-couples-performed-a-mass-yagya-on-the-hindu-new-year-praying-for-world-peace-and-prosperity-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155236-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हिंदू नववर्ष पर 240 जोड़ों ने किया सामूहिक महायज्ञ, विश्वशांति व समृद्धि की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हिंदू नववर्ष पर 240 जोड़ों ने किया सामूहिक महायज्ञ, विश्वशांति व समृद्धि की कामना
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहपुर। डुमरियागंज राप्ती नदी तट स्थित परशुराम वाटिका में धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में डुमरियागंज महोत्सव 2026 श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम बना। कार्यक्रम में 240 जोड़ों ने 30 हवन कुंडों में विधि-विधान से सामूहिक महायज्ञ कर लोक कल्याण, सुख-समृद्धि और विश्वशांति की कामना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य पुजारी आचार्य बृजेश पाठक ने पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह को मुख्य यजमान बनाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की गई। इसके बाद गुरुकुल के 40 बटुकों एवं विद्वान पुरोहितों के निर्देशन में दो चरणों में यज्ञ सम्पन्न हुआ। इसमें महिला-पुरुष जोड़ों ने पारंपरिक वेशभूषा में आहुति दी। पूरे परिसर में वेदमंत्रों की गूंज और हवन की सुगंध से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
महायज्ञ के दौरान गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय जाप, पुरुषसूक्त, श्रीसूक्त और देवीसूक्त का अखंड पाठ किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र दिव्य ऊर्जा केंद्र में परिवर्तित हो गया। इसके उपरांत मां भारती की आरती एवं घाटा मेहंदीपुर बालाजी का भव्य शृंगार और महाआरती की गई। जागरण कार्यक्रम में राजकुमार पांडेय व अन्य कलाकारों ने “बाला जी आएंगे…अवध में राम आए हैं, जैसे भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को राममय बना दिया।
श्रद्धालुओं ने भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समापन पर छप्पन भोग अर्पित कर आरती की गई और प्रसाद वितरण हुआ। धर्मरक्षा मंच के संरक्षक व पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता और धर्म जागरण का भी संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि हिंदू नववर्ष हमारी सनातन परंपरा, संस्कृति और राष्ट्र चेतना का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने घाटा मेंहदीपुर बालाजी सेवक मंडल बस्ती एवं म्यूजिकल टीम के सदस्यों को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य, नरेंद्र मणि त्रिपाठी, डॉ. दशरथ चौधरी, लवकुश ओझा, धर्मराज वर्मा, चंद्रप्रकाश चौधरी, अजय उपाध्याय, फतेह बहादुर सिंह, हरि सिंह, पप्पू सिंह, मधुसूदन अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, पप्पू श्रीवास्तव, रमेश लाल श्रीवास्तव, शत्रुहन सोनी, दिलीप पांडेय आदि मौजूद रहे।
Trending Videos