सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   5600 youth will be connected with employment...applications will be submitted after the training video

Siddharthnagar News: रोजगार से जुड़ेंगे 5600 युवा...प्रशिक्षण वीडियो के बाद आवेदन होंगे सबमिट

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 28 Apr 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
5600 youth will be connected with employment...applications will be submitted after the training video
विज्ञापन
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब आवेदन से पहले 30 मिनट का वीडियो देखना होगा अनिवार्य
Trending Videos

सिद्धार्थनगर में 1800 युवा उद्यमी, बस्ती में 2200, संतकबीरनगर में 1600 का लक्ष्य
बस्ती। जिले में संचालित सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत अब आवेदन करने वाले युवाओं के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग अनिवार्य कर दी गई है। ट्रेनिंग में 30 मिनट की वीडियो भी बनाकर उसे दिखाना होगा। उसके बाद आवेदन सबमिट होगा। चालू सत्र में मंडल के तीनों जनपदों में 5600 युवाओं को लाभ मिलेगा। सिद्धार्थनगर में 1800 युवा उद्यमी, बस्ती में 2200 और संतकबीरनगर में 1600 का लक्ष्य है।
बताया गया कि योजना के पोर्टल पर पंजीकरण के बाद आवेदक को 30 मिनट की वीडियो दिखाई जाएगी। इसमें योजना से जुड़ी सभी जानकारी, ऋण लेने की प्रक्रिया व व्यवसाय करने की जानकारी मिलेगी। वीडियो देखने के बाद ही आवेदन सबमिट (जमा करना) होगा। वहीं, शासन ने बैंक स्तर पर आवेदन रिजेक्ट (अस्वीकृत) करने प्रतिबंध लगा दिया है। आवेदन में किसी तरह की कमी मिलने पर बैंक अब उपायुक्त उद्योग को आवेदन वापस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

संबंधित अधिकारी 48 घंटे में वांछित कमियों को पूरा करके आवेदन फिर बैंक को भेजेंगे। मंडल के बस्ती में 2200, संतकबीरनगर में 1600 और सिद्धार्थनगर में 1800 समेत वित्तीय वर्ष 2026-27 में 5600 युवाओं को याेजना का लाभ देने के लिए लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना के तहत चयनित लाभार्थी को पांच लाख रुपये तक का ब्याज मुक्त ऋण दिलाया जाता है।
-------
पांच दिवसीय अनिवार्य उद्यमिता विकास केंद्र प्रशिक्षण अनिवार्य
बैंक से ऋण स्वीकृति के बाद पांच दिवसीय उद्यमिता विकास प्रशिक्षण केंद्र अनिवार्य किया गया है। ये व्यवस्था पोर्टल पर लागू कर दी गई है, जिसमें योजना, प्रक्रिया, वित्तीय प्रबंधन, विपणन आदि पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन देने के साथ ही अंतिम दिवस शंकाओं के समाधान के लिए लाइव इंटरेक्टिव सत्र भी आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए आवेदकों को पोर्टल के माध्यम से ही उनके जनपद के अनुसार प्रशिक्षण दाई संस्था स्वत: आवंटित हो जाएगी।
--------
पिछले साल 2200 का था लक्ष्य, 1920 यूनिट स्थापित
पिछले वित्तीय साल में जनपद बस्ती को 2200 का लक्ष्य जारी किया गया था। जिसमें 2150 आवेदन स्वीकृत हुए थे। 50 आवेदन तकनीकी खामियों के चलते रिजेक्ट हो गए थे। 2150 में से 1920 युवाओं ने यूनिट स्थापित किया, वहीं 230 ने यूनिट नहीं स्थापित की, तो उनका आवेदन भी स्वत: समाप्त हुआ।
------
कोट
सीएम युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत लक्ष्य आवंटित हो गया है। आवेदन के साथ ही ऋण वितरण की व्यवस्था में संशोधन किया गया है। अब बैंक स्तर पर आवेदन रिजेक्ट नहीं होंगे। 30 मिनट के प्रशिक्षण संबंधित वीडियो भी दिखाना होगा।
-हरेंद्र प्रताप, उपायुक्त उद्योग, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed