सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A budget of Rs 3 crore has been passed in the Bardpur block... development work will gain momentum.

Siddharthnagar News: बर्डपुर ब्लॉक में तीन करोड़ का बजट पास... विकास कार्यों को मिलेगी गति

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 3 crore has been passed in the Bardpur block... development work will gain momentum.
विज्ञापन
बर्डपुर। ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के विकास कार्यों को गति देने के लिए तीन करोड़ रुपये का बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह चौधरी ने की।
Trending Videos

बैठक को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी ओमप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि विकास कार्यों के लिए तीन करोड़ रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं, जिनके आधार पर प्राथमिकता तय कर कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा। इससे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को बल मिलेगा। संचालन एडीओ सहकारिता अंबरीष यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य रमजान अली, सबलू साहनी और जहूर खां ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी रामू प्रसाद ने बताया कि तीन से 14 वर्ष तक के बच्चों को निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
वहीं पूर्ति निरीक्षक विंध्यवासनी श्रीवास्तव और चिकित्सा अधिकारी डॉ. लोकनाथ यादव ने भी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। बैठक का संचालन एडीओ सहकारिता अंबरीष यादव ने किया। इस दौरान प्रमुख प्रतिनिधि पंकज पटेल सहित कई जनप्रतिनिधि व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। प्रमुख प्रतिनिधि पंकज पटेल, एडीओ पंचायत आशुतोष कुमार, शैलेंद्र गुप्ता समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed