सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Accused of luring and kidnapping a teenager, FIR lodged

Siddharthnagar News: किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, प्राथमिकी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Accused of luring and kidnapping a teenager, FIR lodged
विज्ञापन
चौक बाजार। कोतवाली सदर थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीया लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, पीड़िता की मां ने पुलिस को दी गई शिकायत में आरोप लगाया है कि रमपुरवा निवासी कुतुबुद्दीन उसकी पुत्री को सोमवार को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। पीड़िता ने यह भी बताया कि आरोपी पूर्व में भी उसकी बेटी को दो बार अपने साथ ले जा चुका है, जिससे परिवार काफी परेशान और चिंतित है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पुलिस से तत्काल हस्तक्षेप कर बेटी की सकुशल बरामदगी और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed