{"_id":"69adce5306d853cb220d978a","slug":"allegations-of-threats-and-non-payment-to-grain-traders-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-154663-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गल्ला व्यापारियों पर धमकी और भुगतान न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गल्ला व्यापारियों पर धमकी और भुगतान न देने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। क्षेत्र के झरुआ निवासी किसान राम दयाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि गेहूं की पैदावार खरीदने वाले व्यापारियों ने भुगतान नहीं किया।
राम दयाल ने बताया कि जनवरी माह में उन्होंने इन दोनों व्यापारियों को तीन लाख 60 हजार रुपये का गेहूं बेचा था। नकद भुगतान के बजाय व्यापारियों ने चेक दिया। जब राम दयाल ने बैंक जाकर चेक का भुगतान कराने का प्रयास किया तो पता चला कि व्यापारियों ने चेक खो जाने की शिकायत थाने में दे दी है। किसान ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने पैसे की मांग की तो दोनों व्यापारियों ने धमकी देते हुए कहा कि पैसा नहीं मिलेगा और यदि पैसे की मांग की तो झूठे मुकदमे में फंसाकर जेल भेज दिया जाएगा। राम दयाल ने पुलिस अधीक्षक से न्याय दिलाने और अपने पैसे दिलाने की अपील की है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos