सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Viral fever patients increase due to fluctuations in weather

Siddharthnagar News: मौसम में उतार-चढ़ाव से बढ़े वायरल फीवर के मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Viral fever patients increase due to fluctuations in weather
विज्ञापन
भवानीगंज। मार्च महीने के पहले सप्ताह से ही गर्मी की तल्खी महसूस होने लगी है। दिन में तेज धूप और शाम ढलते ही गुलाबी ठंड के कारण लोग जुकाम, बुखार, सिर दर्द और बदन दर्द जैसी समस्याओं से परेशान हो रहे हैं। बदलते मौसम का असर सबसे अधिक छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। यही वजह है कि इन दिनों सरकारी और निजी अस्पतालों में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। चिकित्सक मरीजों को दवा के साथ खानपान और दिनचर्या को लेकर आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
Trending Videos

पिछले करीब दस दिनों से डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में तेज धूप पड़ रही है। मार्च में ही अप्रैल-मई जैसा तापमान महसूस होने लगा है, वहीं देर शाम ठंडक भी बनी रहती है। मौसम के इस उतार-चढ़ाव के कारण लोग जुकाम, बुखार और वायरल फीवर से प्रभावित हो रहे हैं। बहेरिया निवासी दिलीप पांडेय ने बताया कि बदलते मौसम का असर लोगों के स्वास्थ्य पर साफ दिखाई दे रहा है और कई लोग सर्दी-जुकाम से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लटिया चौराहा के डॉ. कुलदीप दूबे ने कहा कि इस समय सभी को सावधानी बरतने की जरूरत है। खासकर छोटे बच्चों और बुजुर्गों के खानपान और पहनावे पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जरा सी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकती है। दलमीरडीह भड़रिया के परवेज अहमद का कहना है कि दिन में गर्मी और रात में ठंडक होने से लोग ज्यादा बीमार हो रहे हैं। इस समय बुजुर्ग और बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। वहीं भवानीगंज निवासी सोनू यादव के अनुसार मौसम के उतार-चढ़ाव के कारण अस्पतालों में अधिकतर मरीज सर्दी-जुकाम और बुखार के पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed