सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Launched a public awareness campaign on health and education.

Siddharthnagar News: स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 Mar 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Launched a public awareness campaign on health and education.
विज्ञापन
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मंगलवार को मुख्य अतिथि भौतिक विज्ञान विभाग डॉ. उमाशंकर प्रसाद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले स्वयंसेवकों ने व्यायाम, सूर्य नमस्कार शिविर स्थल पर साफ-सफाई किया और नगर पंचायत गांधीनगर वार्ड नंबर 10 व शिवनगर वार्ड नंबर 9 में जाकर स्वास्थ्य एवं शिक्षा के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया।
Trending Videos


स्वामी विवेकानंद एवं रानी लक्ष्मीबाई इकाई के संयुक्त स्वयंसेवक गोलघर में महिला सशक्तिकरण विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने सक्रिय भागीदारी कर समाज में जागरूकता का संदेश दिया। बौद्धिक सत्र में स्वस्थ एवं चरित्रवान युवाओं का निर्माण विषय पर भौतिक विज्ञान विभाग डॉ. उमाशंकर प्रसाद यादव ने प्रकाश डाला। कहा कि स्वयं सेवकों से कहा कि युवाओं का स्वस्थ और चरित्रवान निर्माण सुनिश्चित करने के लिए, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवार, समाज, और नैतिकता के सभी पहलुओं पर ध्यान देना आवश्यक है। इससे न केवल व्यक्तिगत विकास होता है, बल्कि समाज और राष्ट्र का समग्र विकास भी संभव होता है। विशिष्ट अतिथि रसायन विज्ञान विभाग डाॅ. अजय सिंह ने कहा कि एनएसएस की संचालित गतिविधियां छात्रों को स्वस्थ, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिक बनाने में सहायक होती हैं। यह समाज और राष्ट्र के समग्र विकास में महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती है। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत एवं कविताओं का भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद इकाई के ग्रुप लीडर मोनू चौधरी ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य गीत “उठे समाज के लिए उठे उठे” व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस दौरान डॉ. धर्मेंद्र सिंह, रानी लक्ष्मीबाई इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. एके सिंह तथा स्वामी विवेकानंद इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed