सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Bank employee arrested for embezzling Rs 1.65 crore

Siddharthnagar News: 1.65 करोड़ रुपये के गबन में बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Bank employee arrested for embezzling Rs 1.65 crore
विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में बैंकिंग धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक बैंक कर्मचारी को ग्राहकों के खातों से करीब 1 करोड़ 65 लाख रुपये गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार, मायादेवी ग्रामीण नगर पालिका-1 पकड़ी निवासी ऋषभ कार्की को एरिया पुलिस ऑफिस पकड़ी की टीम ने सोमवार को हिरासत में लिया। वह एनआईएमबी बैंक की तौलिहवा शाखा में कार्यरत था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, पुलिस को पीड़ितों से गबन की शिकायत मिली, जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। इसमें सामने आया कि आरोपी ने बैंकिंग सिस्टम का दुरुपयोग करते हुए बिना अनुमति कई ग्राहकों के खातों में हस्तक्षेप किया। उसने चालाकी से कुछ खाताधारकों के मोबाइल नंबर बदल दिए और अपने नंबर लिंक कर लिए, जिससे मोबाइल बैंकिंग और कनेक्ट आईपीएस के जरिये होने वाले लेन-देन की जानकारी वास्तविक ग्राहकों तक नहीं पहुंच पाई।
पुलिस के मुताबिक, कार्की ने इस तरीके से 16 ग्राहकों के खातों से अलग-अलग समय पर अवैध रूप से रकम ट्रांसफर कर कुल 1.65 करोड़ रुपये गबन कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बैंकिंग अपराध के तहत कार्रवाई करते हुए तुलसीपुर, बुटवल हाई कोर्ट से सात दिन की रिमांड हासिल की है। फिलहाल, उससे गहन पूछताछ की जा रही है और अन्य संभावित संलिप्तताओं की भी जांच जारी है।
इस घटना के बाद पुलिस ने बैंक ग्राहकों से अपील की है कि वे अपने खातों से जुड़े मोबाइल नंबर, मोबाइल बैंकिंग सेवाओं और अन्य डिटेल्स की नियमित जांच करते रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत सतर्क हो जाएं। वहीं, किसी भी संदिग्ध गतिविधि के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे कि मामले में समय रहते जांच की जा सके।
इस संबंध में डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस रिपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए ग्राहकों की जागरूकता और सतर्कता बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed