{"_id":"69b9b505c5d13b04560bcbf0","slug":"barhni-railway-crossing-traffic-jams-are-severe-repeated-complaints-but-no-solution-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155136-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग : जाम विकराल... बार-बार शिकायत फिर भी समाधान नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग : जाम विकराल... बार-बार शिकायत फिर भी समाधान नहीं
विज्ञापन
बढ़नी रेलवे क्रासिंग पर लगा हुआ जाम। संवाद
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
ढेबरूआ। बढ़नी रेलवे क्रॉसिंग पर आए दिन लगने वाला जाम अब विकराल रूप ले चुका है। मंगलवार को भी क्रॉसिंग जाम का शिकार हो गई। आधे घंटे से अधिक समय तक जाम में फंसकर लोग परेशान रहे। व्यापारियों और लोगों के बार-बार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
नगर पालिका बढ़नी नेपाल बार्डर से लगा हुआ है, जहां भारत के साथ ही नेपाल के भी लोग बड़ी संख्या में आते-जाते हैं। बताया जाता है कि जाम की यह समस्या केवल वाहनों की गलत पार्किंग तक सीमित नहीं है। रेलवे लाइन के उस पार सड़क किनारे दुकानदारों के अतिक्रमण के कारण भी है। अतिक्रमण के चलते सड़क के किनारे पैदल मार्ग की चौड़ाई कम हो गई है, जिससे रेलवे स्टेशन तक पहुंचने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आश्चर्यजनक है कि रेलवे विभाग अपनी ही जमीन पर हुए इस अतिक्रमण को हटाने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। सड़क चौड़ीकरण के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। नगर के रामनरेश, राहुल त्रिपाठी, जयंत पांडेय,राममूरत, दुर्गेश, शमीम,ओमप्रकाश ने कहा कि जाम की समस्या लाइलाज हो चुकी है। कोई ध्यान देने वाला नहीं है, जिससे प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में दोनों देश के लोग परेशान हो रहे हैं। कई बार व्यापारी जिला स्तरीय बैठक में समस्या उठा चुके हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ है।
-- -
लाइलाज बन गई है जाम की समस्या
बढ़नी की जनता रोज इस जाम का झाम झेल रही है। छात्र, व्यापारी, राहगीर और सबसे गंभीर बात यह कि एंबुलेंस भी आए दिन जाम में फंस रही है। जिससे कभी भी मरीज की जान जाने की आशंका बढ़ जाती है।
-- -
बोले कारोबारी
डीएम से कई बार मिलकर बढ़नी कस्बे में जाम लगने से निजात पाने के लिए उनसे मिलकर अवगत कराया गया। लेकिन जाम से छुटकारा नही मिला है। जाम व अतिक्रमण होने से दिन में कई बार रेलवे क्रॉसिंग के बैरियर के गिरने की वजह से बड़ी समस्या बनी हुई है। सड़क की दोनों पटरी पर ठेले और रेहड़ी वालों ने कब्जा कर रखा है। टैक्सी चालक भी मनमानी करते हैं। अतिक्रमण पर कार्रवाई होनी चाहिए।
- राजकुमार अग्रहरि, व्यापारी बढ़नी
-- -
बढ़नी में जब से वाशिंग पिट शुरू हुआ है। तब से आधा-आधा घंटा पश्चिमी बैरियर बंद हो जाता है, सबसे बड़ा कारण यही है। इसके अलावा बाजार पूरी तरह से अतिक्रमण की चपेट में है। नेपाल जाने वाले बड़े वाहन कस्बे होकर प्रतिदिन जाते हैं। इसके चलते सड़क पर कम जगह होने के कारण जाम लग जाता है। हालत यह हो गई कि लोगों का पैदल चलना दूभर हो गया है। इसके बावजूद अधिकारियों की नजर इस पर नहीं पड़ रही है।
- सरदार हरभजन सिंह, व्यापारी बढ़नी
-- -
वर्जन
बढ़नी में जाम की समस्या समाधान के लिए नगर पंचायत बढ़नी से अतिक्रमण हटवाने के लिए निर्देश दिया गया है। वहां के व्यापारियों की सबसे बड़ी समस्या रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के बाद जाम लगने की है। ओवरब्रिज निर्माण के जमीन चिन्हित है। कार्यदायी संस्था जल्द ओवरब्रिज का काम शुरू करेगी।
- विवेकानंद मिश्र,एसडीएम
Trending Videos