{"_id":"69c429a026d9b751c508b4e5","slug":"bhoomi-pujan-for-construction-of-taxi-stand-relief-will-be-provided-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-155580-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन, मिलेगी राहत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
शहर के ककरहवा मार्ग पर टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए भूमि पूजन करते नगर पालिका अध्यक्ष गोगिंद मा
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका क्षेत्र के पेट्रोल पंप तिराहे के पास बर्डपुर रोड पर टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए बुधवार को भूमि पूजन हुआ। यहां 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले टैक्सी स्टैंड के निर्माण के लिए अध्यक्ष गोविंद माधव व सभासद फतेबहादुर सिंह ने भूमि पूजन किया। इस मार्ग पर टैक्सी स्टैंड के निर्माण से सड़क पर वाहनों के खड़े होने से लगने वाले जाम और परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।
नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव ने बताया कि टैक्सी स्टैंड के लिए चिह्नित स्थान पर भूमि पूजन कराया गया। इसके बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। टैक्सी स्टैंड पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए शौचालय व टिनशेड का निर्माण होगा। साथ ही वहां पर शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी। बता दें कि शहर में कही भी टैक्सी स्टैंड नहीं होने से सवारियां भरने वाले वाहन और निजी वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। चालक जहां-तहां अपने वाहनों को खड़ा कर सवारियां भर लिया करते थे। इससे दुर्घटना के साथ जाम की भी समस्या बनी रहती है। शहर में स्टैंड न होने से पालिका प्रशासन वसूली भी नहीं कर पा रहा था, जिससे आय भी प्रभावित हो रही है। अब टैक्सी स्टैंड बन जाने से शहर की सड़कों पर वाहनों को खड़ा कर सवारियां भरना बंद हो जाएंगी।
-- -- -- -- -
चार जगहों पर बनने हैं टैक्सी स्टैंड
नगर पालिका क्षेत्र में चार स्थानों पर टैक्सी स्टैंड निर्माण के लिए जमीन का चिह्नांकन करने के लिए पैमाइश की गई थी। इसके तहत चिह्नित जमीनों में गोरखपुर मार्ग के लिए तिलक नगर पकड़ी के पास, बांसी मार्ग के लिए अटलनगर सनई तिराहा, बर्डपुर-ककरहवा मार्ग के लिए कृष्णानगर जमुआर पुल के पास, सोहांस मार्ग के लिए बुद्धनगर सोहांस पुल के पास जमीन चिह्नित की गई है।
Trending Videos