{"_id":"69c427ad1e9c94863b0a705f","slug":"the-cylinder-kept-in-the-shop-exploded-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155574-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: दुकान में रखा सिलिंडर फटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: दुकान में रखा सिलिंडर फटा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। इटवा कस्बे में स्थित एक दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग से दुकान के अंदर रखा सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में नुकसान के अलावा कोई जनहानि नहीं हुई है। इटवा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर स्टेट बैंक के पास खाने-पीने के चीजों की दुकान चला रहे सुरेश निवासी उसका बाजार रोज की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। मंगलवार देर रात अचानक लगी आग से दुकान में रखा सिलिंडर ब्लास्ट हो गया। धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए। काफी देर तक हलचल मची रही।
इस संबंध में एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र का कहना है कि घटना की जानकारी है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
Trending Videos
इस संबंध में एसओ इटवा संजय कुमार मिश्र का कहना है कि घटना की जानकारी है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।