{"_id":"699b745bf23a1d4a3e0856d6","slug":"bike-rider-injured-after-colliding-with-nilgai-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1024-153960-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नीलगाय से टकराकर बाइक सवार घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के औराताल चौराहे के पास शनिवार रात 10 बजे नीलगाय से टकरा बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीलगाय की मौके पर ही मौत हो गई। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के परसाहुसेन निवासी अमर (22) और अनुराग सामान की बुकिंग के लिए बाइक से गोल्हौरा गए हुए थे। रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे और औराताल चौराहे के पास पहुंचे ही थे कि सड़क पार करते हुए नीलगाय से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों घायल हो गए।
इस टक्कर में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल अमर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बस्ती रेफर कर दिया।
Trending Videos
इस टक्कर में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल अमर को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बस्ती रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
