सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Vegetable prices double during Ramadan, lemons cost one and a half times more.

Siddharthnagar News: रमजान में सब्जियों के दाम दोगुने, नींबू डेढ़ गुना महंगा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 23 Feb 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Vegetable prices double during Ramadan, lemons cost one and a half times more.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रमजान माह की शुरुआत के साथ ही जिले में सब्जियों के दामों में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कई सब्जियां दोगुनी कीमत पर बिक रही हैं, वहीं नींबू के दाम में करीब डेढ़ गुना वृद्धि दर्ज की गई है। इसका सीधा असर रोजेदारों के साथ-साथ आम उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ रहा है।
Trending Videos

रमजान और बढ़ती गर्मी के चलते नींबू की मांग काफी बढ़ जाती है। एक माह पहले 100 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला नींबू अब 140 से 150 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है। फुटकर बाजार में एक नींबू 10 रुपये तक बिक रहा है। खीरा, जो पहले 40 रुपये प्रति किलो था, अब 55 रुपये तक पहुंच गया है। 70 रुपये किलो बिकने वाली हरी मिर्च 100 रुपये के पार हो गई है। लौकी भी 25-30 रुपये से बढ़कर 40 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी विक्रेता बबलू के अनुसार थोक बाजार में भी कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि समय से पहले गर्मी बढ़ने और स्थानीय फसल पूरी तरह तैयार न होने के कारण बाहर से सब्जियों की आवक हो रही है, जिससे लागत बढ़ी है और कीमतों में उछाल आया है।
--------------
क्या कहते हैं लोग
- रमजान माह में सब्जियों की खपत बढ़ जाती है। गर्मियों की नई फसल अभी बाजार में नहीं आई है, ऐसे में आवक कम होने से दाम बढ़ जाते हैं।
- रामू, सब्जी विक्रेता
----------
- इस बार नींबू के दाम आसमान छू रहे हैं। 35 रुपये पाव मिल रहा है। अब तो सिर्फ स्वाद के लिए ही एक नींबू लेना पड़ता है।
- रहीमुद्दीन, रोजेदार
------------
फलों के दाम में भी उछाल, 20 से 50 रुपये तक बढ़ी कीमतें
तुलसियापुर। बढ़ती मांग का असर थोक और फुटकर बाजार दोनों पर पड़ा है, जिससे फलों की कीमतों में 20 से 50 रुपये तक की वृद्धि हो गई है। थोक फल विक्रेता शंभूदयाल सोनकर ने बताया कि संतरा का थोक भाव 100 से 110 रुपये प्रति दर्जन बिक रहा है। अंगूर का थोक भाव भी 100 से 110 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। नासिक में भी अंगूर का भाव करीब 110 रुपये बताया जा रहा है। अमरूद 80 से 100 रुपये प्रति किलो के बीच बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed