{"_id":"69d7fa96720a3765ef02f85d","slug":"booking-for-pwd-guest-houses-now-online-government-order-issued-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156334-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउसों की बुकिंग अब ऑनलाइन, शासनादेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउसों की बुकिंग अब ऑनलाइन, शासनादेश जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अब सर्किट हाउस, रेस्ट हाउस और गेस्ट हाउस का आवंटन ऑनलाइन किया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार सभी बुकिंग http://guesthouse.uppwd.gov.in पोर्टल के जरिये ही की जाएंगी। साथ ही प्रत्येक जनपद मुख्यालय पर वीआईपी विजिट और प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए कक्ष आरक्षण की विशेष व्यवस्था लागू की गई है।
निर्देशों में कहा गया है कि जिन निरीक्षण भवन/सर्किट हाउस में 10 कक्षों से अधिक क्षमता है, वहां चार कक्ष आरक्षित रखे जाएंगे। वहीं, 10 कक्षों से कम क्षमता वाले भवनों में दो कक्ष आरक्षित रहेंगे। ये कक्ष जन प्रतिनिधियों और अन्य विशिष्ट अतिथियों को प्रोटोकॉल के अनुसार ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से ही आवंटित किए जाएंगे। यह भी स्पष्ट किया गया है कि कक्षों की बुकिंग में केवल ठहरने की सुविधा उपलब्ध होगी। इस संबंध में जानकारी अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) कमल किशोर द्वारा दी गई है।
Trending Videos