सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire breaks out at three locations in Shohratgarh Tehsil.

Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ तहसील में तीन स्थानों पर लगी आगत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out at three locations in Shohratgarh Tehsil.
विज्ञापन
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र में बृहस्पतिवार को अलग-अलग तीन स्थानों पर आग लगने की घटनाएं सामने आईं। हालांकि गेहूं की कटाई हो चुकी थी, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचाव हो गया।
Trending Videos

चंदवा ग्राम पंचायत के सहिनवारे में डंठल में आग लगने से सरजू चौधरी का करीब एक बीघा गेहूं जल गया। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इसके अलावा खैरी शीतल प्रसाद के सिवान में भी डंठल में आग लग गई। तहसीलदार प्रकाश सिंह के नेतृत्व में लेखपाल पंचमलाल पटेल की मौजूदगी में दमकल की सहायता से आग को नियंत्रित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं तौलिहवा ग्राम पंचायत के इटहिया के पास भी घटना हुई। ग्रामीणों ने सामूहिक प्रयास से समय रहते आग बुझा दी। तीनों घटनाओं में समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा नुकसान होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed