{"_id":"69d7fad73417c47bf7066f1c","slug":"teenage-girl-missing-from-shohratgarh-found-in-gonda-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-156361-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ से लापता किशोरी गोंडा में मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शोहरतगढ़ से लापता किशोरी गोंडा में मिली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Apr 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय पुलिस की तत्परता और सक्रियता से घर से लापता हुई मानसिक रूप से दिव्यांग किशोरी को महज कुछ घंटों में पुलिस ने ढूंढ़ निकाला। बृहस्पतिवार को किशोरी को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य को लेकर पुलिस टीम की क्षेत्र में प्रशंसा की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत शोहरतगढ़ के छतहरी मोहल्ला निवासी 17 वर्षीय स्वाति पांडेय पुत्री भूपेंद्र पांडेय बुधवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। इसी बीच उसके लापता होने की सूचना सोशल मीडिया पर भी प्रसारित होने लगी, जिससे मामला पुलिस के संज्ञान में आया।
सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय हो गई और तत्काल खोजबीन शुरू कर दी गई। साथ ही जीआरपी रेलवे के कंट्रोल रूम को भी सूचना देकर सहयोग मांगा गया। बुधवार शाम करीब आठ बजे जीआरपी थाना गोंडा के निरीक्षक दिनेश कुमार पांडेय ने सूचना दी कि किशोरी सुरक्षित मिल गई है और उसे गोंडा जीआरपी थाने में रखा गया है। बताया गया कि किशोरी शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में बैठ गई थी।
Trending Videos