{"_id":"6a691ac23e591c07380bcc03","slug":"cameras-closed-in-buddha-nagari-surveillance-of-tourist-spots-suspended-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1039-1400821-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बुद्धनगरी के कैमरे बंद, पर्यटन स्थल की निगरानी ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बुद्धनगरी के कैमरे बंद, पर्यटन स्थल की निगरानी ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज पाठक सपहा (कुशीनगर)। विश्व प्रसिद्ध बौद्ध तीर्थस्थल एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन नगरी कुशीनगर की सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर लापरवाही सामने आई है। बुद्ध के महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर समेत प्रमुख स्थलों पर लगे 32 सीसीटीवी कैमरे करीब एक माह से खराब पड़े हैं। जापान, म्यांमार, श्रीलंका और दक्षिण कोरिया समेत विभिन्न देशों से पर्यटक और श्रद्धालु यहां आते हैं। वहीं, पूरे पर्यटन क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक निगरानी व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है।
जानकारी के मुताबिक करीब एक माह पहले महापरिनिर्वाण मंदिर के दक्षिणी गेट के पास बने सीसीटीवी कंट्रोल रूम में शॉर्ट सर्किट के बाद सभी कैमरे बंद हो गए थे। एक माह बीत जाने के बाद भी सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त कराने के लिए कोई ठोस पहल नहीं हुई। नतीजा यह हुआ कि 360 डिग्री रोटेशन, मोटराइज्ड पैन-टिल्ट-ज़ूम (पीटीजेड), नाइट विजन और ऑटो-ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीक से लैस कैमरे बेकार पड़े हुए हैं। महापरिनिर्वाण मंदिर परिसर, माथाकुंवर मंदिर, रामाभार स्तूप और पार्किंग क्षेत्र में लगे कैमरे बंद रहने से आने-जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रखना मुश्किल हो गया है।
पर्यटन थानाध्यक्ष शरद भारती ने बताया कि कैमरों की मरम्मत के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है। कैमरे खराब होने से मंदिरों की निगरानी मुश्किल हो रही है। ऐसे हालात में किसी दिन बड़ा संकट आ सकता है। फिलहाल, सिपाहियों को सभी प्वाइंट पर सक्रिय किया गया है।
विज्ञापन
बौद्ध भिक्षु संघ ने जताई चिंताकुशीनगर बौद्ध भिक्षु संघ के उप महामंत्री भंते नंदका ने चिंता जताते हुए कहा कि महापरिनिर्वाण मंदिर और आसपास के बौद्ध विहार क्षेत्र में सुरक्षा के लिहाज से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के निष्क्रिय पड़े होने से पर्यटकों और बौद्ध भिक्षुओं को दिक्कत हो सकती है। म्यांमार, थाईलैंड और श्रीलंका आदि देशों से पर्यटक और बौद्ध भिक्षु आते हैं। ऐसे में मुख्य मार्गों और मंदिर परिसरों में कैमरों का सुचारु संचालन बेहद आवश्यक है। स्थानीय प्रशासन व पुलिस विभाग को निष्क्रिय पड़े सभी सीसीटीवी कैमरों को जल्द से जल्द ठीक कराना चाहिए। संवाद