{"_id":"6a691ba0ff946ad6d40a4d20","slug":"patrol-operation-conducted-along-the-india-nepal-border-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161946-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर चला गश्त अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: भारत-नेपाल सीमा पर चला गश्त अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना मोहाना पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने सीमा क्षेत्र में सघन गश्त और जांच अभियान चलाया। इस दौरान सीमा से आने-जाने वाले लोगों और वाहनों की गहन जांच की गई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में मोहाना थाना क्षेत्र की ककरहवा चौकी पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर गश्त की।
इस दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में आने-जाने वाले व्यक्तियों और वाहनों की सघन तलाशी ली गई। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी प्राप्त की और सतर्क रहने के साथ किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस एवं एसएसबी को देने की अपील की।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमा क्षेत्र में तस्करी, संदिग्ध गतिविधियों और सीमा पार होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के लिए पुलिस और एसएसबी द्वारा संयुक्त गश्त अभियान लगातार चलाया जा रहा है।