फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Faith rises at Paltannath Shiv Temple

Siddharthnagar News: पल्टननाथ शिव मंदिर में उमड़ती है आस्था

Wed, 29 Jul 2026 02:41 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Faith rises at Paltannath Shiv Temple
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत महादेवा नानकार स्थित प्रसिद्ध स्वयंभू बाबा पल्टननाथ शिव मंदिर में सावन माह में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। पूरे सावन भर यहां प्रतिदिन रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। विशेष रूप से सावन के प्रत्येक सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु बाबा के दर्शन और जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
विज्ञापन

मान्यता है कि बाबा पल्टननाथ के दरबार में सच्चे मन से की गई पूजा-अर्चना से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मंदिर परिसर में सुबह से शिवभक्तों का तांता लग जाता है। श्रद्धालु भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं।
विज्ञापन

महादेवा नानकार निवासी एवं क्षेत्रीय विद्वान चंद्रप्रकाश शास्त्री ने बताया कि बाबा पल्टननाथ शिव मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जुड़ा माना जाता है। जनश्रुति के अनुसार वनवास के दौरान पांडव यहां पहुंचे थे और भगवान शिव की आराधना की थी। तभी से यह स्थल श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। उन्होंने बताया कि यह मंदिर अत्यंत प्राचीन है और यहां श्रद्धापूर्वक पूजा करने वाले भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होने की मान्यता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग-730 पर धेंसा-नानकार चौराहे से लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित यह मंदिर सावन के दौरान श्रद्धालुओं के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन जाता है। मंदिर समिति की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed