फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   New responsibilities for four SP workers

Siddharthnagar News: सपा के चार कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी

Wed, 29 Jul 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
New responsibilities for four SP workers
शोहरतगढ़। सपा संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को विभिन्न प्रकोष्ठों एवं विधानसभा संगठन में चार कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु उमर वैश्य ने अफरोज आलम को छात्रसभा का जिला सचिव मनोनीत किया। वहीं मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष जय प्रताप यादव ने फैजान आलम को यूथ ब्रिगेड का जिला सचिव नियुक्त किया। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष हरिनारायण यादव ने विधानसभा क्षेत्र 302 शोहरतगढ़ की कमेटी में महबूब आलम को महासचिव तथा राम किशोर को निषाद समाज का ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत किया। पदाधिकारियों ने मनोनीत कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने, संगठन को मजबूत बनाने तथा सौंपे गए दायित्वों का निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करने की बात कही। शोहरतगढ़ सपा कार्यालय पर सभी मनोनीत पदाधिकारियों का सपा नेता उग्रसेन सिंह के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed