{"_id":"6a061d908ef7e36de801e406","slug":"chaukaniya-mahuara-road-has-been-in-bad-shape-for-eight-years-increased-trouble-for-passersby-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158162-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौकनिया-महुआरा मार्ग आठ साल से बदहाल... राहगीरों की बढ़ी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौकनिया-महुआरा मार्ग आठ साल से बदहाल... राहगीरों की बढ़ी मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 May 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतभारी। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र का चौकनिया-महुआरा मार्ग पिछले करीब आठ वर्षों से उपेक्षा का दंश झेल रहा है। करीब तीन किलोमीटर लंबा यह मार्ग पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों का आवागमन मुश्किल हो गया है। सड़क पर फैली गिट्टियों के कारण आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं, जबकि दोपहिया वाहन पंचर हो रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार, चौकनिया से महुआरा तक जाने वाला यह मार्ग जिला पंचायत विभाग की ओर से वर्ष 2002 में बनवाया गया था। सड़क चौकनिया, समड़ा समेत कई गांवों को जोड़ते हुए महुआरा तक जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। करीब एक वर्ष पहले मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में उम्मीद जगी थी, लेकिन ठेकेदार सड़क पर गिट्टी डालकर काम अधूरा छोड़कर चला गया। तब से सड़क पर गिट्टी पड़ी हुई है और स्थिति पहले से अधिक खराब हो गई है। खरगोला गांव निवासी विनोद शर्मा ने बताया कि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गरीब दास के कार्यकाल में सड़क निर्माण कार्य शुरू हुआ था, लेकिन वर्ष 2017 में सरकार बदलने के बाद काम बंद हो गया। इसके बाद आज तक सड़क की सुध नहीं ली गई। चौकनिया निवासी मोहम्मद नसीर और भारतभारी निवासी कुलदीप पांडेय ने बताया कि सड़क पर केवल गिट्टी बिछी होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहन गिट्टियों में फंसकर पंचर हो जाते हैं, जिससे लोगों को दूसरे रास्तों से लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि पहले इस मार्ग से बड़ी संख्या में लोगों का आवागमन होता था, लेकिन अब लोग इस रास्ते से जाने से कतराने लगे हैं। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण गांवों के बीच संपर्क भी प्रभावित हो रहा है।
क्षेत्र के अब्दुल कलाम, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इलियास, प्रमोद कुमार, संजय यादव, राकेश शर्मा, अकरम अली और अनवर अली समेत अन्य ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
Trending Videos