{"_id":"6a063860e0bfa2b8b10b0e8f","slug":"former-minister-inaugurates-training-class-and-divisional-workshop-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-158137-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: प्रशिक्षण वर्ग मंडल कार्यशाला का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: प्रशिक्षण वर्ग मंडल कार्यशाला का पूर्व मंत्री ने किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 15 May 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इटवा। विधानसभा क्षेत्र इटवा के एक मैरिज हाल में बृहस्पतिवार को आयोजित पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग मंडल की कार्यशाला का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने किया। उन्होंने पार्टी की नीतियों के बारे में जानकारी दी।
पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र सेवा का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि प्रशिक्षित कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को वर्तमान राजनीति में अत्यंत प्रासंगिक बताया।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाएं और जनता के बीच जाकर संगठन को और मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता अनुशासन, सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करते हैं। कार्यशाला की अध्यक्षता राजेश पांडेय व संचालन शिवा गौतम ने किया।
Trending Videos