सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   The Cultural Talent Search Scholarship will hone students' talents.

Siddharthnagar News: सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति से निखरेगी विद्यार्थियों की प्रतिभा

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
The Cultural Talent Search Scholarship will hone students' talents.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। केंद्र सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से प्रतिभा परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए 31 मई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षा पास करने वाले बच्चों को प्रतिवर्ष 3600 रुपये प्रोत्साहन राशि छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। इसमें पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए डीआईओएस की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए हैं।
Trending Videos

सांस्कृतिक प्रतिभा खोज छात्रवृत्ति योजना 2026-27 के अंतर्गत अधिक से अधिक पात्र छात्र-छात्राओं के आवेदन होता है ताकि जिले के प्रतिभाशाली बच्चों को इस योजना का लाभ मिल सके। योजना के माध्यम से संगीत, नृत्य, नाटक, चित्रकला, शिल्पकला, लोककला समेत अन्य सांस्कृतिक विधाओं में दक्ष विद्यार्थियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। यह छात्रवृत्ति योजना राष्ट्रीय स्तर पर संचालित की जाती है, जिसका उद्देश्य कला और संस्कृति के क्षेत्र में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। योजना के अंतर्गत चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष 3600 रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। आवेदन के लिए विद्यार्थियों का संबंधित कला क्षेत्र में दक्ष एवं प्रतिभाशाली होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में अभिभावक की ओर से भरकर विद्यालय और गुरु या संबंधित अध्यापक से प्रमाणित कराया जाएगा। इसके बाद आवेदन पत्र अंतिम तिथि तक सीसीआरटी, नई दिल्ली को भेजा जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं सीसीआरटी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयन के लिए केंद्रीय चयन समिति द्वारा साक्षात्कार या परीक्षा आयोजित की जाएगी और समिति का निर्णय अंतिम माना जाएगा। जिले में योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी जिला पुस्तकालय सिद्धार्थनगर के पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. भारद्वाज शुक्ल एवं जिला समन्वयक (पुस्तकालय) कृष्ण बिहारी द्विवेदी को सौंपी गई है।
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने कहा आवेदन के लिए सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed