सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   D.El.Ed. Second Semester Examination Concludes Peacefully; 47 Candidates Absent

Siddharthnagar News: डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 47 रहे अनुपस्थित

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 15 May 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
D.El.Ed. Second Semester Examination Concludes Peacefully; 47 Candidates Absent
विज्ञापन
धेंसा। परीक्षा नियामक प्राधिकारी प्रयागराज की ओर से आयोजित डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर-2026 की परीक्षा बुधवार को जिले के जय किसान इंटर कॉलेज, सकतपुर सनई परीक्षा केंद्र पर शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें विज्ञान, गणित और सामाजिक अध्ययन विषयों की परीक्षा कराई गई। परीक्षा के दौरान केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी के विशेष इंतजाम किए गए थे।
Trending Videos

प्रथम पाली में सुबह विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इसमें रेगुलर और बैक पेपर के कुल 316 पंजीकृत परीक्षार्थियों को शामिल होना था, जिसमें 305 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 14 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की जांच भी की गई। इसी पाली में गणित विषय की परीक्षा भी आयोजित की गई। गणित विषय में कुल 405 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 385 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 19 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों द्वारा लगातार निगरानी की गई ताकि परीक्षा निष्पक्ष और नकलविहीन तरीके से संपन्न हो सके। केंद्र पर सीसीटीवी और प्रशासनिक निगरानी की भी व्यवस्था रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा कराई गई। इस विषय में रेगुलर और बैक पेपर के कुल 316 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 303 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षार्थियों को शांतिपूर्वक केंद्र से बाहर निकाला गया।
परीक्षा केंद्र पर पूरे दिन अनुशासन बनाए रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती की गई थी। केंद्र व्यवस्थापन की ओर से परीक्षार्थियों के बैठने, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। अधिकारियों ने परीक्षा के दौरान समय-समय पर केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed