सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CO inspected Dhebrua police station and saw the records.

Siddharthnagar News: सीओ ने ढेबरूआ थाने का किया निरीक्षण, अभिलेख देखा

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
CO inspected Dhebrua police station and saw the records.
विज्ञापन
बढ़नी। सीओ शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी ने मंगलवार को थाना ढेबरूआ का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालय और व्यवस्थाओं का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Trending Videos

सीओ ने थाना कार्यालय, हवालात, सीसीटीएनएस कक्ष तथा परिसर की साफ-सफाई की स्थिति देखी। अभिलेखों के रख-रखाव का गहन परीक्षण करते हुए प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद को सभी रजिस्टरों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क रजिस्टर, काउंसलिंग रजिस्टर, एंटी रोमियो रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, महिला बीट रजिस्टर, महिला बीट मासिक रजिस्टर, एफआईआर रजिस्टर, निरोधात्मक रजिस्टर व फीडबैक रजिस्टर आदि का बारीकी से निरीक्षण किया। सीओ ने कहा कि अभिलेखों की नियमित समीक्षा से अपराध नियंत्रण में सहायता मिलती है। इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाने, पैदल गश्त बढ़ाने तथा पिकेट ड्यूटी को सक्रिय रखने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed