{"_id":"6a515eb05177c9986700b596","slug":"compliance-with-standards-will-be-verified-along-with-the-application-followed-by-the-next-steps-in-the-process-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161056-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आवेदन के साथ होगी मानकों की जांच, तब आगे की प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आवेदन के साथ होगी मानकों की जांच, तब आगे की प्रक्रिया
Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीसीटीवी, स्मार्ट क्लाॅस, ऑनलाइन अटेंडेंस के अंक, जिले के कितने स्कूल इन मानकों पर खरे हैं
आवेदन के बाद एसडीएम स्तर से गठित टीम करेगी विद्यालयों की जांच
जांच रिपोर्ट के आधार पर ही परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बोर्ड की परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। परीक्षा केंद्र बनाए जाने लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसमें पहले ऑनलाइन आवेदन के साथ ही दिए गए मानकों की क्राॅस चेकिंग की जाएगी। तहसील स्तरीय टीम विद्यालय के शासन के मानक और मौजूदा सुविधाओं की जांच करके रिपोर्ट करेंगे। इसके बाद आगे की प्रक्रिया बढ़ेगी। आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही हलचल बढ़ गई है।
माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन और पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इस बार परीक्षा केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी। जिले के सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को परिषद के पोर्टल upmsp.edu.in पर स्कूल का ब्यौरा अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है। इसके बाद जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित तहसील स्तरीय समिति तीन अगस्त तक विद्यालयों का भौतिक सत्यापन करेगी। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से सभी प्रधानाचार्यों को समयबद्ध ढंग से पोर्टल पर आवश्यक सूचनाएं अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यालय की प्रबंधन की ओर से किसी भी प्रकार की गलत सूचना या मानकों में कमी मिलने पर संबंधित विद्यालय परीक्षा केंद्र बनने से वंचित रह सकता है। टीम के सत्यापन के बाद 10 अगस्त तक रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। 17 अगस्त को संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी, जबकि आपत्तियों के निस्तारण के बाद 18 सितंबर को अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी।
विज्ञापन
इस संबंध में डीआईओएस अरुण कुमार ने बताया कि उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्र निर्धारण में पारदर्शिता सर्वोच्च प्राथमिकता होगी और इस बार पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन सॉफ्टवेयर के माध्यम से संचालित की जाएगी। शासन की ओर से जारी निर्देश का पालन करवाया जाएगा।
-- -
परीक्षा केंद्र बनने के लिए जरूरी मानक
-विद्यालय में सभी परीक्षा कक्षों व प्रवेश द्वार पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य।
-सुरक्षित चारदीवारी और मुख्य गेट होना जरूरी।
-पर्याप्त डेस्क-बेंच, पेयजल, बिजली और अलग शौचालय की व्यवस्था।
-ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले विद्यालयों को अतिरिक्त वेटेज मिलेगा।
-- -
महत्वपूर्ण तिथियां
- 20 जुलाई : विद्यालयों की ओर से ऑनलाइन विवरण अपलोड करना।
- 3 अगस्त तहसील स्तरीय समिति द्वारा भौतिक सत्यापन पूरा होगा।
- 10 अगस्त : सत्यापन रिपोर्ट पोर्टल पर अपलोड।
- 17 अगस्त संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी।
- 18 सितंबर अंतिम परीक्षा केंद्र सूची का प्रकाशन।