फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road crumbles within just a decade and a half; Daudjot-Bhitari Kathwatiya route riddled with potholes.

Siddharthnagar News: डेढ़ दशक में ही दम तोड़ गई सड़क, गड्ढों में तब्दील दाऊदजोत-भितरी कठवतिया मार्ग

Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 11 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Road crumbles within just a decade and a half; Daudjot-Bhitari Kathwatiya route riddled with potholes.
दो किलोमीटर रास्ते पर चलना जोखिम भरा, राहगीर और स्कूली बच्चे झेल रहे परेशानी
विज्ञापन

भवानीगंज। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के दाऊदजोत-भितरी कठवतिया मार्ग पर आवागमन करना ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। करीब डेढ़ दशक पहले बनी लगभग दो किलोमीटर लंबी यह सड़क मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से राहगीरों और वाहन चालकों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
माली मैनहा-अगया लिंक रोड स्थित प्राथमिक विद्यालय दाऊदजोत से सोनखरडीह होते हुए भितरी कठवतिया जाने वाला यह मार्ग क्षेत्र के कई गांवों को जोड़ता है। ग्रामीणों के अनुसार निर्माण के कुछ वर्षों बाद से ही सड़क की हालत बिगड़ने लगी थी लेकिन संबंधित विभाग ने समय रहते मरम्मत नहीं कराई। अब सड़क की गिट्टियां उखड़ चुकी हैं और तारकोल का नामोनिशान तक मिट गया है।
विज्ञापन

ग्रामीण जुनैद अहमद, मो. हलीम, मलिक तनवीर अहमद, मुकेश, सुनील, अखिलेश, गौतम, अनिल और मो. उस्मान ने बताया कि यह सड़क अगया और माली मैनहा लिंक रोड को जोड़ने का प्रमुख माध्यम है। इसके बावजूद लंबे समय से इसकी सुध नहीं ली गई। सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक सवार और पैदल चलने वाले आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बारिश के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और खराब हो जाती है। कई स्थानों पर सड़क इतनी खराब हो गई है कि वाहन निकालना मुश्किल हो जाता है। लोगों ने जिम्मेदार विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बांसी के अधिशासी अभियंता विवेक राय ने बताया कि मार्ग की स्थिति की जानकारी कराई जाएगी। जल्द ही मरम्मत कार्य कराने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed