{"_id":"6a515e9726923f48490e02a1","slug":"teachers-from-unaided-institutions-submitted-a-memorandum-demanding-cashless-medical-facilities-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161053-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर वित्तविहीन शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासनादेश जारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने का लगाया आरोप, जल्द सुविधा लागू कराने की मांग
सिद्धार्थनगर। वित्तविहीन शिक्षक महासभा ने वित्तविहीन शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। डीआईओएस की अनुपस्थिति में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा भारद्वाज शुक्ल को ज्ञापन दिया गया।
महासभा के प्रदेश महासचिव देशबंधु शुक्ल के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से वित्तविहीन शिक्षकों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा देने के लिए शासनादेश जारी किया गया है। इसके लिए चार फरवरी 2026 को पत्र जारी कर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय को भेजा गया था लेकिन अब तक जिले में वित्तविहीन शिक्षकों के विद्यालयों में इस सुविधा को लागू करने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
शिक्षक नेताओं का कहना है कि प्रदेश के कई अन्य जनपदों में इस संबंध में प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उन्होंने जिले में भी जल्द से जल्द कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू कराने की मांग की है।
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष श्याम नंदन शुक्ल, जिला उपाध्यक्ष सतीश सिंह, नौगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नित्यानंद श्रीवास्तव सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।