फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Connect party workers at every booth with digital learning: Vinod

प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ें : विनोद

Thu, 16 Jul 2026 02:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Connect party workers at every booth with digital learning: Vinod

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि बदलते समय के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष कार्यकर्ता ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि वह अपने बूथ की परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सबसे अधिक जुड़ा रहता है तथा प्रत्येक सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से नियमित रूप से मंडल अध्यक्षों से संवाद कर प्रत्येक मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करने का आग्रह किया, जिससे संगठन और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बन सके।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में पांचों विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed