फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Newlywed woman found hanging in Siddharthnagar; maternal family alleges murder.

80 दिन की दुल्हन: रात मां से की थी बात, सुबह नेहा का पंखे से लटका मिला शव-मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 16 Jul 2026 11:03 AM IST
Rohit Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Rohit Singh Updated Thu, 16 Jul 2026 11:03 AM IST
सार

नेहा की शादी 25 अप्रैल 2026 को अमित चौरसिया के साथ हुई थी। विवाह को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

विज्ञापन
Newlywed woman found hanging in Siddharthnagar; maternal family alleges murder.
मृतक नवविवाहिता की फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भटनी थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव में गुरुवार सुबह एक नवविवाहिता का शव कमरे में पंखे से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


सिंहपुर गांव निवासी अमित चौरसिया की पत्नी नेहा चौरसिया (23) का शव गुरुवार सुबह कमरे में पंखे से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, बुधवार रात नेहा ने परिवार के साथ भोजन किया था, जिसके बाद वह अपने कमरे में सोने चली गई।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने पर घर के लोगों ने जाकर देखा तो उसका शव पंखे से लटका मिला। इसके बाद शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी गई। मृतका के पिता संजय चौरसिया व माता रीता देवी, निवासी रतनपुरा, थाना बरियारपुर, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने ससुराल पक्ष पर नेहा की हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि बुधवार शाम करीब आठ बजे नेहा ने अपनी मां से फोन पर बात की थी और इसके कुछ घंटे बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

बताया गया कि नेहा की शादी 25 अप्रैल 2026 को अमित चौरसिया के साथ हुई थी। विवाह को अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।

भटनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नवविवाहिता की मौत से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed