{"_id":"6a57f39659a3288af10fda46","slug":"the-district-census-handbook-will-contain-data-on-amenities-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161331-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में रहेगा सुविधाओं का डाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जिला जनगणना हस्तपुस्तिका में रहेगा सुविधाओं का डाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में भारत की जनगणना -2026 के संबंध में प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसमें बताया गया कि भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण व मकानों की गणना का कार्य जिले में 22 मई 2026 से 20 जून 2026 के बीच सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुका है।
इसके बाद जिला जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण के लिए ग्रामीण स्तर पर ग्राम निर्देशिका व शहरी स्तर पर नगर निर्देशिका तैयार की जानी है। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के लिए तैयार की जाने वाली ग्राम निर्देशिका व नगर निर्देशिका में जनपद के समस्त ग्रामों व शहरों से मूलभूत सुविधा जैसे-शैक्षणिक सुविधाएं, चिकित्सा सुविधाएं, पेयजल एवं स्वच्छता सुविधाएं, संचार, परिवहन सुविधाएं एवं संपर्कता से संबंधित डाटा फीड किया जाना है। जैसे किसी ग्राम व नगर में प्राथमिक विद्यालय स्थापित है अथवा नहीं यदि नहीं है तो उस ग्राम व नगर से कितनी दूरी पर है।
साथ ही ग्राम व नगर से नजदीकी रेलवे स्टेशन, ग्राम व नगर से नजदीकी अस्पताल आदि जैसी सूचना प्रत्येक ग्राम व शहर वार की एकत्रित की जानी है। जिसमें जनपद के लेखपाल आदि कर्मिकों से यह वृहद सूचना इकट्ठा कर जिला जनगणना हस्तपुस्तिका तैयार की जानी है।
विज्ञापन
इसके साथ ही चार्ज स्तर पर (तहसील) प्रशिक्षण का कार्य 17 जुलाई 2026 से 30 जुलाई 2026 तक किया जाएगा। साथ ही शासन की ओर से इस कार्य के लिए निर्धारित समय सीमा 16 अगस्त से 15 सितंबर 2026 तक उक्त कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण किये जाने की योजना के संबंध में समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त तहसीलदार, समस्त नायब तहसीलदारों को बीएसए आदि को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।