{"_id":"69baecdbe6fb542b030cc077","slug":"criminal-arrested-stolen-goods-recovered-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155226-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शातिर गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली की पुलिस ने बुधवार को एक शातिर प्रदीप कन्नौजिया को गिरफ्तार कर चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया है। आरोपी के पास से एक चाकू, एक चोरी की मोबाइल व 22400 रुपये नकद बरामद हुआ है। इस पर जोगिया थाना व संतकबीरनगर के बेलहर थाना में पहले से प्राथमिकी दर्ज है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मृत्युंजय पाठक ने बताया कि सात फरवरी की रात बांसी कस्बा के आजादनगर में जनसेवा केंद्र के शटर का ताला तोड़कर चोरी की घटना हुई थी। अगली रात कस्बा बांसी के ही पटेलनगर में सीमेंट सरिया की दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की गई थी। प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दिया था। अनावरण के लिए एंटी थेफ्ट टीम, सर्विलांस व कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था। बुधवार को घटना करने वाले आरोपी प्रदीप कन्नौजिया निवासी चूड़ीहारी थाना उसका बाजार को महोखवा हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से एक पेचकस, एक चाकू, एक मोबाइल चोरी का व 22400 रुपये नकद बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद जेल भिजवा दिया गया।
Trending Videos