{"_id":"69c046ec5c5d8bb6ec0b217c","slug":"crowds-of-devotees-gathered-for-sunderkand-recitation-and-bhajan-kirtan-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155418-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सुंदरकांड पाठ और भजन-कीर्तन में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र स्थित बुद्ध विद्या पीठ इंटर कॉलेज परिसर में रविवार शाम घाटा मेंहदीपुर बालाजी सरकार श्रीराम सेवक मंडली के तत्वावधान में पांचवें सुंदरकांड पाठ, भजन-कीर्तन व भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति भाव में सराबोर रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत सुंदरकांड पाठ से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ भाग लिया। इसके बाद भजन-कीर्तन का दौर शुरू हुआ, जिसमें कानपुर से आईं भजन गायिका दिवांशी तिवारी के साथ प्रमोद चंचल, राज पांडेय और कुमार धीरज ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए।
इस दौरान बजरंग बली और भगवान शिव-पार्वती की आकर्षक झांकियां भी प्रस्तुत की गईं, जिसने सभी का मन मोह लिया। पंडाल में शिव तांडव और मसाने की होली का मंचन भी किया गया, जिसे देखकर दर्शक भावविभोर हो गए। कार्यक्रम के अंत में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर शुभम मोदनवाल, नितेश पांडेय, संदीप मोदनवाल, पवन कुमार जायसवाल, बबलू जायसवाल, अमन मोदनवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
Trending Videos