{"_id":"69b9b74387f10f74d80bf5ac","slug":"demand-for-payment-of-honorarium-vikas-bhawan-siege-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-155134-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानदेय भुगतान की मांग, विकास भवन घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानदेय भुगतान की मांग, विकास भवन घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मजदूरों की बकाया मजदूरी एवं ग्राम रोजगार सेवकों सहित अन्य संविदा कर्मियों के लंबित मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर विकास भवन का घेराव करके प्रदर्शन किया। इसके बाद सीडीओ को संबोधित ज्ञापन जिला विकास अधिकारी को सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने ज्ञापन के जरिये कहा कि मनरेगा श्रमिकों की लंबित मजदूरी और संविदा कर्मियों के बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित की जाए। मनरेगा के तहत कार्य करने वाले मजदूरों की मजदूरी लंबे समय से अटकी हुई है, जिससे गरीब परिवारों को गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, संविदा कर्मियों को भी कई महीनों से मानदेय नहीं मिलने के कारण उनकी स्थिति दयनीय हो गई है। चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ, तो कांग्रेस पार्टी आंदोलन को और तेज करेगी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष कृष्ण बहादुर सिंह, सादिक अहमद, रंजना मिश्र और सतीश चंद्र त्रिपाठी, रियाज मनिहार, राजन श्रीवास्तव, ओमप्रकाश दूबे, सुदामा प्रसाद, रितेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos