सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Despite the holiday, the departments were bustling with activity... work continued till late night.

Siddharthnagar News: छुट्टी के बावजूद विभागों में गहमागहमी... देर रात तक चला काम

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Despite the holiday, the departments were bustling with activity... work continued till late night.
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन 31 मार्च को छुट्टी होने के बावजूद जिले के सरकारी दफ्तरों में दिनभर गहमागहमी का माहौल बना रहा। सुबह से ही फाइलों का ढेर, अधिकारियों के लगातार फोन, और कर्मचारियों की भागदौड़ ने कार्यालयों को पूरी तरह सक्रिय बनाए रखा। देर शाम होते-होते कई विभागों में तो स्थिति ऐसी हो गई कि कर्मचारी रात तक दफ्तरों में डटे रहे।
Trending Videos

सबसे ज्यादा हलचल कोषागार, लोक निर्माण, पंचायत, शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में देखने को मिली। ब्लॉक कार्यालय, नंगर पंचायतों में भी यही माहौल रहा। कोषागार कार्यालय में दिनभर बिल पास कराने वालों की लाइन लगी रही। कर्मचारी लगातार फाइलों की जांच और ऑनलाइन एंट्री में जुटे रहे। कई मामलों में छोटे-छोटे तकनीकी कारणों से फाइलें अटकती रहीं, जिन्हें तुरंत ठीक कर आगे बढ़ाया जारी कराने की तेजी साफ दिखी। वहीं पंचायत विभाग में ग्राम पंचायत स्तर के विकास कार्यों से जुड़े बिलों को निपटाने के लिए ब्लॉक कार्यालयों में देर शाम तक चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा विभाग में स्कूलों से जुड़े खर्चों और योजनाओं के भुगतान को अंतिम रूप दिया गया, जबकि स्वास्थ्य विभाग में दवाओं और उपकरणों की खरीद से संबंधित फाइलों को प्राथमिकता दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed