सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   DM gets angry over low OPD, seeks clarification

Siddharthnagar News: ओपीडी कम होने पर नाराज हुए डीएम, मांगा स्पष्टीकरण

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 29 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
DM gets angry over low OPD, seeks clarification
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार धुसरी का औचक निरीक्षण करते डीएम शिवशरणप्पा जीएन। स्रोत वि
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराने नौगढ़ और नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार धुसरी में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने औचक निरीक्षण किया।
Trending Videos

ओपीडी की संख्या बहुत होने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएमओ को निर्देश दिया कि संबंधित डॉक्टरों का स्पष्टीकरण प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने आशा, आंगनबाड़ी के माध्यम से मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का प्रचार-प्रसार कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुराने नौगढ़ में जिलाधिकारी ने ओपीडी, दवा वितरण कक्ष, टीकाकरण कक्ष और प्रसव कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से मरीजों के उपचार, दवाओं की उपलब्धता तथा दैनिक मरीज संख्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सभी मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उ
इसके बाद डीएम ने नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंदवा बाजार धुसरी का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री आरोग्य मेले के तहत लगाए गए विभिन्न स्वास्थ्य शिविरों का अवलोकन किया। मेले में आयुष्मान भारत योजना, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाएं, टीकाकरण, परिवार नियोजन और जांच सेवाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने उपस्थित लाभार्थियों से बातचीत कर उन्हें मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी प्राप्त किया।
डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें
। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि सभी आवश्यक दवाएं, जांच उपकरण एवं चिकित्सकीय संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया। जिलाधिकारी ने परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, कचरा निस्तारण की समुचित व्यवस्था करने तथा मरीजों के बैठने एवं पेयजल की उचित सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एमओआईसी नौगढ़ डॉ. अनूप जायसवाल, डॉ. विजय कुमार, अनंत प्रकाश, रवि प्रकाश उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed