सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Electricity pole broke and fell... supply was disrupted throughout the day.

Siddharthnagar News: टूट कर गिरा बिजली का पोल... पूरे दिन बाधित रही आपूर्ति

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 28 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Electricity pole broke and fell... supply was disrupted throughout the day.
पकडी फीडर के छोटकी धनगढिया गांव के पास जोखवलिया मार्ग पर कम्पाइन की ठोकर से टुट कर गिरा 11हजार
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के जखवलिया मार्ग पर छोटकी धनगढिया गांव के पास सड़क के बगल लगा 11 हजार बिजली का पोल कंपाइन मशीन की टक्कर से शनिवार को टूट कर गिर गया। इससे एक गांव की बिजली आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही और लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। वहीं, जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
Trending Videos

पकड़ी फीडर के छोटकी धनगढिया गांव के पास सड़क के बगल लगा 11 हजार केवी बिजली लाइन का पोल कंपाइन मशीन की ठोकर से टूट कर गिर पड़ा। इससे छोटकी धनगढिया गांव की आपूर्ति शनिवार को पूरे दिन बंद रही, जिससे यहां के लोगों को गर्मी के समय कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। लोगों के उपयोग में आने वाला समान बंद रहे। गांव के विजय, बुधु, मुनिराम, राम किशुन आदि ने इसको सही करा कर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पकड़ी फीडर के जेई राम मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि छोटकी धनगढिया गांव के पास लगा 11 हजार बिजली का पोल टूट कर गिर गया है, इसकी जानकारी है। इसको सही कराया जा रहा है। सही कराकर आपूर्ति को बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed