सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man stabs himself, dies

Siddharthnagar News: युवक ने खुद को मारा चाकू, मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 08 Apr 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Young man stabs himself, dies
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव में बुधवार दोपहर राकेश (32) ने खुद को चाकू मार लिया। इस घटना में उसकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त उसकी पत्नी चार साल के बच्चे के साथ मायके में थी। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक वह नशे की हालत में घर आया था और उसी बीच उसने खुद पर हमला कर दिया। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का भी कहना है कि मृतक नशे का आदी था और नशे में ही खुद को चाकू मारा है।
Trending Videos

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी राकेश (32) लाला उर्फ श्रीचंद बुधवार की दोपहर लगभग 12 बजे ने खुद को चाकू मार लिया। मामले की जानकारी के बाद परिवार के लोग जिला अस्पताल बांसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता लाला उर्फ श्रीचंद से बातचीत में उन्होंने बताया कि राकेश नशे का आदी हो चुका था। वह दिन में ही पी लेता था। बुधवार की सुबह घर पहुंचने पर वह नशे में ही था। जानकारी तब हुई, जब वह चाकू मार चुका था। यह कहते हुए वे रो पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लाश का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इस संबंध कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि लाश को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed