{"_id":"6a561cb869f62570900e98a9","slug":"five-youths-from-gorakhpur-arrested-in-pokhara-nepal-with-a-consignment-of-narcotic-injections-2026-07-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ड्रग तस्करी: नेपाल के पोखरा में पकड़े गए गोरखपुर के 5 युवक, नशीले इंजेक्शन व 1848 एंपुल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रग तस्करी: नेपाल के पोखरा में पकड़े गए गोरखपुर के 5 युवक, नशीले इंजेक्शन व 1848 एंपुल बरामद
Wed, 15 Jul 2026 03:46 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Published by: Rohit Singh
Updated Wed, 15 Jul 2026 03:46 PM IST
सार
तलाशी में कार से 600 एंपुल डायजापाम, 648 एंपुल फेनेरागन और 600 एंपुल ब्यूप्रेनॉर्फिन, कुल 1848 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके अलावा नाइट्रोवेट की 30 गोलियां, टैपेंटाडोल की 100 गोलियां, ट्रामाडोल की 380 गोलियां के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल के पोखरा में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी पांच भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से भारतीय नंबर प्लेट (यूपी 53 ईवाई 7704) की कार से 1848 नशीले इंजेक्शन, प्रतिबंधित गोलियां और पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
नेपाल के कास्की जिले के पुलिस सूचना अधिकारी बीरेंद्र पासवान के अनुसार, रविवार रात करीब 10 बजे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, पोखरा और इलाका पुलिस कार्यालय शिसुवा की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पोखरा महानगरपालिका-32, मझुवा क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
तलाशी में कार से 600 एंपुल डायजापाम, 648 एंपुल फेनेरागन और 600 एंपुल ब्यूप्रेनॉर्फिन, कुल 1848 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। इसके अलावा नाइट्रोवेट की 30 गोलियां, टैपेंटाडोल की 100 गोलियां, ट्रामाडोल की 380 गोलियां के साथ पांच मोबाइल फोन भी जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सरदारनगर के विकास कुमार (27), सूबा बाजार के आशीष कुमार (29), कुसम्ही के अभय कुमार मिश्रा (29) व प्रीतम कुमार (33) और कूड़ाघाट के अभिषेक कुमार (25) के रूप में हुई है। सभी गोरखपुर के रहने वाले बताए गए हैं।