फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   A strategy was formulated to make the tree plantation drive a success.

Siddharthnagar News: पौधरोपण अभियान को सफल बनाने की रणनीति बनी

Wed, 15 Jul 2026 02:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
A strategy was formulated to make the tree plantation drive a success.
लोटन। ब्लॉक सभागार में मंगलवार को एक पेड़ मां के नाम के तहत संगोष्ठी और सहजन भंडारा आयोजित किया गया। नौगढ़ रेंज, सामाजिक वानिकी वन प्रभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्र में 24 जुलाई को होने वाले वृहद पौधरोपण अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इस मौके पर प्रतिभागियों को हरिशंकरी के पौधे भी वितरित किए गए।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता लोक भारती के प्रभारी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक जितेंद्र वीर वर्मा ने कहा कि लोक भारती पूरे देश में किसानों के बीच प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहां कि पहले किसान गोबर एवं गोमूत्र आधारित प्राकृतिक खेती करते थे लेकिन अब रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता बढ़ने से भूमि की उर्वरता और पर्यावरण दोनों प्रभावित हो रहे हैं। डॉ. अरुण प्रजापति ने बताया कि लोक भारती और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 24 जुलाई को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर हरिशंकरी पौधरोपण कराया जाएगा।
विज्ञापन

बीडीओ सर्वेश मोहन ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख आशीष सिंह ने करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से पौधरोपण अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वन दरोगा शैलेंद्र कुमार यादव, वन रक्षक संदीप कुमार, वन कर्मी अदालत प्रसाद, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविंद मणि त्रिपाठी, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed