{"_id":"6a569da4a38fab949a04a150","slug":"rain-exposes-the-truth-waterlogging-troubles-people-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161270-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बारिश ने खोली पोल, जलभराव से सांसत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बारिश ने खोली पोल, जलभराव से सांसत
Wed, 15 Jul 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
आजाद नगर से सरोजनी नगर के मुख्य मार्ग निर्माण न होने के कारण भरा हुआ पानी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। स्थानीय विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्हिया में सोमवार देर शाम हुई बारिश ने गांव की विकास कार्यों की पोल खोल दी। गांव में बने आधे-अधूरे नाले जाम होने और बारिश के साथ नाली का गंदा पानी ने लोगों के घरों में घुस गया। इससे सड़क किनारे बनी दुकानों में लाखों के समान भीग गए। चिल्हिया कस्बे लोगों ने मंगलवार को नालियों की दुर्दशा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। हांलाकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।
जानकारी के मुताबिक, चिल्हिया ग्राम पंचायत में पल्टादेवी रोड के दोनों तरह पीडब्ल्यूडी नाली का निर्माण कराया है और ग्राम पंचायत निधि से भी नालियों का निर्माण कराया गया है। गांव के आशीष गौड़, अरुणेश विश्वकर्मा, मीता बाबा, चुन्नू, रविंद्र विश्वकर्मा, शेर अली, करीम आदि का कहना है कि गांव जहां भी नाली का निर्माण किया गया है। वह अधूरी हैं। नाली से जहां जलनिकासी होनी है, वहां तक निर्माण ही नहीं किया गया है। सोमवार देर शाम में हुए भारी बारिश में नालियों के गंदे पानी घरों व दुकानों में घुस गए, जिसकी शिकायत ग्राम सचिव से लेकर उच्चाधिकारियों तक की गई है। लोगों ने नालियों का पानी उचित स्थान पर गिराने की व्यवस्था और नालियों की सफाई की मांग की है।
इस संबंध में शोहरतगढ़ बीडीओ नवीन श्रीवास्तव ने बताया कि इस समस्या की जानकारी नहीं है। मामले की जांच करवाकर नालियों की मरम्मत व सफाई करवाई जाएगी।