{"_id":"6a569e42cea927b41d0539f9","slug":"main-road-waterlogged-commuters-facing-difficulty-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1016-161274-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुख्य मार्ग जलमग्न, राहगीरों को आवागमन में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुख्य मार्ग जलमग्न, राहगीरों को आवागमन में परेशानी
Wed, 15 Jul 2026 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 15 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भवानीगज। विकास खंड डुमरियागंज के ग्राम पंचायत गरदहिया के मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से लोग परेशान है। नालियों की सफाई न होने से बारिश और नाली का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य सड़क पर बह रहा है। इस वजह से मुख्य मार्ग पर नाली के गंदे पानी से जलभराव की स्थिति पैदा हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि मुख्य मार्ग पर पसरे इस दूषित पानी के कारण पैदल चलना दूभर हो गया है। दुपहिया वाहन चालक रोजाना इस कीचड़ और गंदे पानी में फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। इसी मार्ग पर गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक भी है और इसी रास्ते प्रतिदिन छात्र-छात्राएं और अध्यापकों का भी आना-जाना रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह गंदे पानी के ठहराव से क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है। इससे गांव में मलेरिया, डेंगू और डायरिया जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन