फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Road begins to cave in due to rain; traffic disrupted.

Siddharthnagar News: बारिश में धंसने लगी सड़क, आवागमन में परेशानी

Wed, 15 Jul 2026 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 15 Jul 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Road begins to cave in due to rain; traffic disrupted.
उसका बाजार क्षेत्र के गायघाट के पास धंसा नवनिर्मित सड़क। 
उसका बाजार टेंपो स्टैंड तिराहे से होकर सेखुई, अजिगरा, गायघाट होते हुए ककरही तक जाने वाली सड़क जगह-जगह धंसी
विज्ञापन

उसका बाजार। उसका बाजार टेंपो स्टैंड तिराहे से होकर सेखुई, अजिगरा, गायघाट होते हुए ककरही तक जाने वाली सड़क बरसात के शुरुआती दिनों में ही धंसने लगा है। सोमवार की रात हुई बारिश से यह सड़क लगभग सौ मीटर से अधिक दूरी में दस जगह धंस गई है। सड़क धंसने से जहां आवागमन प्रभावित हुआ है, वहीं राहगीरों के लिए यह मार्ग जोखिम भरा बन गया है।

गायघाट निवासी पंचम पासवान और रमाकांत पासवान का कहना है कि निर्माण कार्य के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर कई बार शिकायत की गई थी लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। लाखों रुपये खर्च कर बना यह मार्ग कुछ ही समय में जर्जर होने लगा है। इस मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही लगातार बनी रहती है, जिससे धंसे हुए हिस्से पर हादसे की आशंका बढ़ गई है। रात में यह मार्ग और अधिक खतरनाक हो जाता है, क्योंकि क्षतिग्रस्त हिस्से की उचित बैरिकेडिंग या चेतावनी संकेत तक नहीं लगाए गए हैं। क्षेत्रीय लोगों ने उच्चाधिकारियों से जांच कराकर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही क्षतिग्रस्त मार्ग के तत्काल पुनर्निर्माण की आवश्यकता जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed