{"_id":"69cc0c0ca5841faff60f4dfc","slug":"gorakhpur-new-delhi-special-train-via-barhni-route-from-april-7-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155863-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच बढ़नी रूट से स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गोरखपुर-नई दिल्ली के बीच बढ़नी रूट से स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी में भीड़ को देखते हुए द्विसाप्ताहिक संचालन, बढ़नी-सिद्धार्थनगर के यात्रियों को राहत
ढेबरुआ। यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने ग्रीष्मकाल में अतिरिक्त सुविधा के लिए गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05101/05102 नंबर की यह द्विसाप्ताहिक विशेष ट्रेन सात अप्रैल से शुरू होगी, जिससे बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह के अनुसार, 05101 गोरखपुर-नई दिल्ली स्पेशल सात अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर से शाम 4:00 बजे प्रस्थान कर आनंदनगर, सिद्धार्थनगर, बढ़नी, तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और गाजियाबाद होते हुए अगले दिन सुबह 7:30 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।
वापसी में 05102 नई दिल्ली-गोरखपुर स्पेशल 8 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को संचालित होगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से सुबह 9:45 बजे चलकर गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर, बढ़नी, सिद्धार्थनगर और आनंद नगर होते हुए अगले दिन रात 1:00 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें एसी थर्ड इकोनॉमी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के मौसम में दिल्ली रूट पर बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। स्थानीय स्तर पर इस ट्रेन को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। बढ़नी और सिद्धार्थनगर क्षेत्र के यात्रियों का कहना है कि अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। खासकर मजदूरों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को इससे सीधा लाभ मिलेगा।
Trending Videos