{"_id":"69b850c45c6bec06b60792d7","slug":"information-given-to-women-about-cyber-crime-and-new-laws-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155096-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: महिलाओं को साइबर अपराध और नए कानून की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: महिलाओं को साइबर अपराध और नए कानून की दी जानकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। थाना चिल्हिया की मिशन शक्ति पुलिस टीम ने मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत थाना क्षेत्र के ग्राम शाहा, मिठवल में बालिकाओं एवं महिलाओं को अपराध से बचाव, नए कानून तथा साइबर अपराध से सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण, साइबर सुरक्षा तथा नए कानूनों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, बहू सम्मेलन अभियान, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, नारी शक्ति वंदन अधिनियम, मातृ शक्ति को सम्बल, निराश्रित महिला पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी जागरूक किया गया, जिनमें 1090 वुमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112 पुलिस हेल्पलाइन, 1098 चाइल्ड केयर लाइन, 108 एम्बुलेंस हेल्पलाइन, 101 अग्निशमन हेल्पलाइन, 14567 एल्डर हेल्पलाइन तथा 1930 साइबर हेल्पलाइन शामिल हैं।
Trending Videos