{"_id":"69c426acc57aef3d0007eb89","slug":"jeweller-pushed-off-bike-jewellery-worth-lakhs-looted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155568-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धक्का देकर सर्राफ को बाइक से गिराया, लाखों के आभूषण लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धक्का देकर सर्राफ को बाइक से गिराया, लाखों के आभूषण लूटे
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ-शोहरतगढ़ मार्ग पर खैरहनिया-पचऊध के बीच मंगलवार की शाम इटवा निवासी सर्राफ गुड्डू वर्मा को बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। बाइक से धक्का दिया और गिरते ही झट से बैग लेकर भाग निकले। सर्राफ के मुताबिक बाइक सवार दो युवकों ने 140 ग्राम सोने के साथ, गले की चांदी की चेन, अंगूठी और दो हजार रुपये नकदी लूट लिए। अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, इटवा निवासी स्वर्ण व्यवसायी गुड्डू वर्मा मंगलवार की शाम लगभग साढ़े छह बजे इटवा से अपनी दुकान बंद कर बाइक से शोहरतगढ़ जा रहे थे। करीब सात बजे खैरहनिया-पचऊध के बीच नहर की पुलिया के पास पहुंचे थे कि एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर बाइक से गिरा दिया। इसके बाद उनके पास मौजूद 140 ग्राम सोना, गले की चांदी की चेन, अंगूठी और दो हजार रुपये नकद और उसके बाइक की चाभी लेकर भाग गए।
घटना के बाद वह पचउध चौराहे पर आए और मौजूद लोगों को वारदात की जानकारी दी। इसके बाद लोगों ने डायल 112 और ढेबरुआ पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही ढेबरुआ एसएचओ मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे और पीड़ित व्यवसायी से मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक व्यवसायी से रात में ही तहरीर देने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी। पुलिस सीसीटीवी के जरिये जांच कर रही है। वहीं, लूट की वारदात की जानकारी होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि मामले की जानकारी है। तहरीर नहीं मिली है।
र
Trending Videos