{"_id":"69c6c8c20f8517239706ac83","slug":"jeweller-robbery-over-20-cctv-cameras-scanned-yet-hands-empty-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-155650-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ लूटकांड : 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले... फिर भी हाथ खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ लूटकांड : 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले... फिर भी हाथ खाली
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के ढेबरुआ-शोहरतगढ़ मार्ग पर खैरहनिया-पचऊध के बीच मंगलवार रात हुई सर्राफ से लूट के मामले में पुलिस हाथ-पांव मा रही है। लूट वाले स्थान से निकलने वाले हर संभावित मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। अबतक 20 से अधिक प्वाइंट पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाने के बाद भी पुलिस के हाथ कोई ठोस सुबूत नहीं लगे हैं।
कांड में बदमाशों को दबोचने के लिए पुलिस पीड़ित के बयान और तहरीर के हिसाब से जांच शुरू की है। वह बदमाशों को उनके हुलिया के हिसाब से ट्रेस करने में लगी है। इसके लिए पुराने बदमाशों के बारे में भी जानकारी ले रही है। कड़ी से कड़ी को जोड़ा जा रहा है, जिससे बदमाशों तक पहुंचा जा सके। पहले दिन दिए गए बयान के आधार पर 24 घंटे पुलिस दूसरे एंगल पर बदमाशों को तलाशती रही। दूसरे दिन तहरीर में अलग से जानकारी मिली। ऐसे में पुलिस को दोबारा तीन बदमाशों को लेकर नए सिरे से काम शुरू किया है।
इटवा के रहने वाले स्वर्ण व्यवसायी हरिराम उर्फ गुड्डू सोनी से बुधवार की रात हुई लूट के मामले में अबतक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। लूट करने वालों के बारे में दी जानकारी के हिसाब से पुलिस एक्टिव हुई और छानबीन शुरू की। क्राइम सीन और पीड़ित की ओर से दिए गए बयान के हिसाब से पुलिस ने पूरी रात और दूसरे दिन हर पहलुओं पर जांच की। मगर शाम को पीड़ित ने थाने में पहुंचकर थाने में जो तहरीर दी और पहले जो बयान दिया दोनों में अंतर मिलने पर पुलिस के जांच की दिशा और दशा बदल गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस उन सभी संभावित मकान और रास्तों के मूवमेंट वाले कैमरे के फुटेज देखे जा रहे हैं, जहां से सीधे मार्ग पर गतिविधि कैप्चर होती है। अबतक ऐसे 20 से अधिक स्थानों पर लगे कैमरे को पुलिस देख चुकी है। लेकिन, कोई ऐसा ठोस साक्ष्य नहीं मिल पाया है, जिससे तहरीर और बयान मेल खाता हो। बताया यह भी जा रहा है कि पूर्व में लूट करने वाले बदमाशों के बारे में जानकारी ले रही है। यह भी पता किया जा रहा है कि कोई पुराना गैंग तो सक्रिय नहीं हो गया है। इसके साथ ही नए गैंग को ध्यान में रखकर भी पुलिस काम कर रही है। वहीं, पीड़ित के बयान और लूट करने वालों की ओर से कोई क्षति का न पहुंचाया जाना, देर से तहरीर देने सहित कई बिंदू ऐसे हैं जो पुलिस की जांच को घुमा दे रहे हैं। फिलहाल वारदात को हुए तीन दिन का वक्त गुजर गया है और पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है।
इस संबंध में ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
-- -
यह है सराफा लूट का घटनाक्रम
इटवा के स्वर्ण व्यवसायी हरिराम उर्फ गुड्डू सोनी ने ढेबरुआ थाने पर बुधवार को तहरीर देकर बताया कि वह बाइक से इटवा से शोहरतगढ़ जा रहे थे। जैसे ही वह ढेबरुआ थाना क्षेत्र के खैरहनिया गांव के पूरब हाईवे पर नहर की पुलिया पर पहुंचे, पीछे से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे ओवरटेक कर उसे रोका और उसे खींचकर सड़क के किनारे अंधेरे में ले गए। उसके पास से 140 ग्राम सोना, गले की चांदी की चेन, अंगूठी और दो हजार रुपये नकदी लूटने के साथ जाते-जाते बाइक की चाभी भी ले गए। पीड़ित किसी तरह पचऊध चौराहे पर पहुंचा और वहां मौजूद लोगों को वारदात की जानकारी दी। ढेबरुआ एसएचओ दुर्गा प्रसाद मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे व पीड़ित व्यवसायी से मामले की जानकारी ली। पुलिस के मुताबिक व्यवसायी से रात में ही तहरीर देने के लिए कहा गया, लेकिन वह बिना तहरीर दिए चला गया। फिर बुधवार को देर शाम थाने पर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात पर लूट की प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos