सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Markets are buzzing with activity ahead of Eid, with shopping on the rise.

Siddharthnagar News: ईद से पहले बाजार में रौनक, खरीदारी बढ़ी

Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Markets are buzzing with activity ahead of Eid, with shopping on the rise.
डुमरियागंज के बाजार में ईद पर्व पर खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
शाहपुर। ईद-उल-फितर की तैयारियां तेज हो गई हैं। ईद से पहले बाजार में रौनक दिखाई दे रही है, लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। कपड़ों की खरीदारी बढ़ने से दुकानदार काफी खुश नजर आ रहे हैं। सभी के लिए दुकानों पर डिजाइनर कपड़े उपलब्ध हैं।
Trending Videos

ईद 20 या 21 मार्च को मनाई जाएगी। डुमरियागंज वा बैदौला चौराहे के रोड पर ईद की रौनक दिखाई दे रही है। दुकानदार शरीफ ने बताया कि बाजार में महिलाओं के लिए अनारकली सूट, कढ़ाई वाली कुर्ती सेट, जिमी चू कपड़ों से बने सूट उपलब्ध हैं। जो खूब पसंद आ रहे हैं। इनकी कीमत 500 रुपये से 3500 रुपये तक हैं। वहीं, रेडीमेड कपड़ा कारोबारी मेराज ने बताया कि बाजार में युवाओं के लिए कुर्ता-पायजादा, पठानी सूट के साथ जींस-शर्ट की विभिन्न वेरायटी उपलब्ध है। ईद के लिए ग्राहकों को कुर्ता-पायजामा सबसे अधिक पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
कश्मीरी झुमके और फिरोजाबाद कंगन लोगों को लुभा रहे
शाहपुर। ईद के त्योहार को लेकर बाजार में रौनक है। दुकानों पर रंग-बिरंगे परिधान, इत्र, टोपियां, जूतियां और पारंपरिक आभूषणों की भरमार है। महिलाओं के बीच कश्मीरी झुमके, फिरोजाबादी कंगन, रंगीन चूड़ियां, मेहंदी और डिजाइनर शरारा-गरारा की जबरदस्त मांग देखी जा रही है। बाजार में दुकानों पर महिलाएं, बच्चों संग देर रात तक खरीदारी कर रही हैं।
---
बाजार में कढ़ाईदार टोपियों का क्रेज
शाहपुर। डुमरियागंज नगर के बाजार में कढ़ाईदार टोपियों का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। कश्मीरी कसीदाकारी से लेकर लखनवी चिकनकारी और आधुनिक फ्यूजन डिजाइन वाली टोपियों से बाजार गुलजार हैं। इस साल मशीन से बनीं टोपियों के बजाय हाथ से की गई बारीक कढ़ाई वाली टोपियों की मांग में 40 से 50 फीसदी का इजाफा हुआ है। युवा वर्ग को लखनवी जरदोजी और बारीक चिकनकारी वाली टोपियां अधिक पसंद आ रही हैं। बाजार में साधारण टोपी 30 रुपये से शुरू होकर 500 रुपये तक बिक रही है।

---
लखनवी चिकन कुर्ते और चूड़ीदार पायजामा बनी ग्राहकों की पहली पसंद
शाहपुर। कपड़े के दुकानदार प्रेम प्रकाश और मोहम्मद उसामा ने बताया कि बाजार में रंगीन कुर्ते भी मौजूद हैं लेकिन अधिकतर लोग चिकन का सफेद कुर्ता और सफेद चूड़ीदार पायजामा ही खरीद रहे हैं। सितारावाला, लखनवी चिकन कुर्ते की भी अधिक मांग है। टेरीकॉट और कॉटन के कुर्ते भी खरीदे जा रहे हैं। बाजार में 300 से 1200 तक के कुर्ते उपलब्ध हैं। शोरूम में हाथ की बारीक कढ़ाई वाले डिजाइनर कुर्तों की कीमत 2500 से लेकर 35,00 तक है। जिला परिषद मार्केट के टेलर नुरुल्लाह ने बताया कि बाजार में कपड़ों की मांग का असर सीधे टेलरों की दुकानों पर दिख रहा है। दुकानदार काम के दबाव को देखते हुए अब नए ऑर्डर लेना बंद कर दिया गया है। त्योहार के दिन नजदीक हैं ऐसे में समय पर डिलीवरी देना सबसे बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed